“आखिर कौन हैं हमारा जनप्रतिनिधि ” जनता जनार्दन द्वारा चुनी महिला संभाल रही चूल्हा चौका:पति भोग रहे सत्ता सुख

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। “मैं आपका जनप्रतिनिधि हूं” अब जनता जनार्दन तय करे आपने किसे अपना अमूल्य वोट देकर चुना है..!
महिला जनप्रतिनिधियों ,परिवारों के पुरूष भोग रहे सत्ता सुख, महिला जनप्रतिनिधि चूल्हे चोके में व्यस्त:- हम बात कर रहे है जिले की पाटन तहसील की जहां हाल ही में चुनकर आई महिला शक्ति की जीत के बाद राजनीति में कदम रखा लेकिन उनके परिवार के पुरुष सत्ता सुख भोग रहे है जबकि जनता से चुनी महिला जनप्रतिनिधि को किचिन की जवाबदारी सौप दी, चाहे हम नगर परिषद पाटन की बात करे या फिर पाटन जनपद की बात करे, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने महिला जनप्रतिनिधी के रूप में पार्षद, सरपंच, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुना था ये कैसी विडंबना है नगर परिषद व जनपद के सभी शासकीय कार्यक्रम में उनके पति शिरकत करके राजपाठ का सुख भोग रहे है जनता से चुनी महिला जनप्रतिनिधि चूल्हा चौका संभाल रही है। साथ ही मिडिया को भी प्रेस रिलीज में महिला के जगह पति का नाम देकर गुमराह किया जा रहा है जिससे कभी कभी जनसंपर्क विभाग में भी गलत जानकारी पहुंच रही है जिससे जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी थोड़े देर के लिए भ्रमत हो जाते है। जबकि प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि चुनी हुई महिला जनप्रतिनिधी के परिवार का कोई भी पुरुष कार्यलय के चेंबर में या शासकीय बैठक में या कामकाज में दखल नहीं दे सकते है यदि ऐसा करते कोई पाया जाता है तो उस महिला जनप्रतिनिधी की सदस्या समाप्त कर दी जाएगी। लेकिन पाटन क्षेत्र की चाहे जनपद हो या नगर परिषद हो इनके अपने नियम कानून चलते है। यहां जनता से चुनी महिला जनप्रतिनिधी चूल्हा चौका संभालेगी और उनके पति सत्ता सुख भोग रहे है..!



