केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया:कार्यक्रम स्थल का भ्रमण

जबलपुर दर्पण नप्र। वीआइपी मूवमेंट को दृष्टिगत रखते हुए
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जबलपुर के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का आज पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने भ्रमण करते हुये मौके पर उपस्थिति अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिनॉक 7-11-2022 को नितिन गड़करी केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं शिवराज सिंह मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के आगमन को लेकर संभावित कार्यक्रम स्थल मानस भवन, सत्य अशोका होटल, मदन महल चौक,एलआईसी के पास रेम्प,विटनरी कालेज में होने वाले कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया इस दौरान कार्यक्रम को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गोपाल खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज परमार एवं सम्बंधित नगर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी उपस्थित थे।



