जीसीएफ क्वाटर में चोरों ने लगाई सेंध:नगदी सहित सोने के जेवर एवं मोबाइल पर किया हाथ साफ

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। घमापुर थाना क्षेत्र के जीसीएफ क्वाटर को चोरों ने निशाना बनाकर मेन गेट का कुंदा तोड़कर नगदी सहित सोने के जेवर के साथ मोबाईल एवं अन्य सामानों पर किया हाथ साफ,घमापुर थाना प्रभारी ने बताया कि धीरज कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी टाईप-4 क्वाटर नं0 102/2 न्यू कालोनी जीसीएफ स्टेट ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह दिनांक 23/10/2022 की सुबह 08 बजे क्वाटर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने गृह जिले कानपुर उत्तर प्रदेश गया था जहॉ से दिनांक 03/11/2022 को सुबह 08/30 बजे छुट्टी से वापस जबलपुर आ रहा था तभी पडोसी मंयक वर्मा ने फोन पर सूचना दी की आपके क्वाटर का दरवाजा खुला हुआ है अंदर जाकर देख लें तो उन्होनें बताया कि मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर के कमरो का सामान बिखरा हुआ है। जब आवास पर पहुंचकर देखा कि अलमारी में पत्नि द्वारा रखे लगभग बीस हजार रूपये नगद एवं सोने की 2 चेन एवं एक सोनी कंपनी का होमथेयटर, मोबाईल गायब था। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर नगदी सोने के जेवर एवं मोबाईल चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



