स्कूल में घुसपैठ कर दस्तावेज जलाने की कोशिश नाकाम:अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिले की पाटन तहसील में संचालित तानिया कान्वेंट हा.से.स्कूल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार्यालय के रिकार्ड जलाने का प्रयास किया गया हालाकि घटना को अंजाम देने वाला शक्स अपने मंसूमो में कामयाब नहीं हो सका।
पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल से मिलीं जानकारी अनुसार आज दिनॉक 4-11-22 को सुजीत सिंह लोधी उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम सिमरिया तह.पाटन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह तानिया कान्वेंट हा.से.स्कूल में प्रिंसिपल है। दिनॉक 1-11-2022 की दरमियानी रात्र किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल परिसर में घुसकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार्यालय में रखे रिकार्ड को जलाने का प्रयास किया रिपोर्ट पर धारा 435, 511 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



