मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर व्यंजन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–मंत्रालय, वल्लभ भवन एवं संचालनालय, महिला एवं बाल विकास म.प्र. शासन के निर्देशानुसार परियोजना कार्यालय मझौली में श्रीमती शिप्रा चौरसिया (नगर परिषद अध्यक्ष) महोदया के आतिथ्य में व्यंजन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती राखी सैयाम ने समस्त जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित बालिका एवं कार्यकर्ता एवं सहायिका को संबोधित किया तदोपरांत रश्मि झरिया ने मंच संचालन किया, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव एवं नगीना सैनी ने समस्त प्रतिभागियों को विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। उक्त कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मोटे अनाजों से तरह तरह के व्यंजन बनाकर प्रस्तुत किये। साथ ही बालिकाओं ने विभिन्न थीम पर रंगोली की प्रस्तुति दी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना प्रमाण पत्र वितरण किया गया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सुश्री पार्वती लोधी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मझौली नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त वार्ड पार्षद, बालिकाओं के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी , समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।



