अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
साइबर फ्रॉड,युवती के खाते से उड़ाए 36 हजार 492 रूपये:420 प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। ईकॉम एक्सप्रेस कोरियर कम्पनी की मैनेजर के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 36 हजार 492 रुपए में लगाई सेंध, लार्डगंज थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार दिनॉक 2-11-2022 को सुश्री प्रीति मिश्रा उम्र 28 वर्ष निवासी जय नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ईकॉम एक्सप्रेस कोरियर कम्पनी में बतौर मैनेजर है। दिनॉक 13-9-2022 को शाम 6-30 बजे उसके खाते से बिना उसकी सहमति के अज्ञात व्यक्ति द्वारा 36 हजार 492 रूपये आहारित करते हुये उसके साथ धोखाधडी की गयी है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



