अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पलक झपकते रिटायर्ड शिक्षक की बाईक में टंगा 49 हजार 500 रूपये सहित थैला चोरी:प्रकरण दर्ज

अज्ञात चोरों की सरगर्मी से तलाश जारी

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। रिटायर्ड शिक्षक विष्णु दिघरी ने अपने बेलखेडा स्थित सैंटल बैंक खाते से एक लाख रुपए निकाल कर एक थैले में रखकर अपनी बाईक से निकला रास्ते में बेलखेड़ा पंप पर 250 रु का पेट्रोल डलवाकर थैले से पैसे दिए और एक पचास हजार की गड्डी अपने जेब में रखली एवं अपनी बाईक से मातनपुर के लिए रवाना हुआ पंचायत भवन मातनपुर के समाने मोटर सायकिल खडी कर सोनू की पान दुकान पर पान खाने लगा तभी अज्ञात चोर द्वारा बाईक में टंगा थैला जिसमें 49 हजार 500 रूपये साथ ही 5 पास बुक थी वह थैला चोरी हो गया।

बेलखेडा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार विष्णु दिघरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह रिटायर्ड शिक्षक है। दिनॉक 31-10-22 को दोपहर 3-15 बजे बेलखेडा स्थित सैंटल बैंक से उसने 1 लाख रूपये निकाले एवं रूपयो को थैले में रखकर बैंक से बाहर आकर रूपयों का थैला मोटर सायकिल के हैंडिल में टंगाकर घर वापस जाते समय बेलखेडा पैट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर मातनपुर के लिये निकला, मातनपुर पंचायत भवन के समाने मोटर सायकिल खडी कर सोनू की पान दुकान पर पान खाया वापिस आकर देखा तभी मोटर सायकिल के हैण्डिल मे टंगा उसका थैला गायब था। कोई अज्ञात चोर उसकी मोटर सायकिल में हैण्डिल में टंगा थैला जिसमें नगद 49 हजार 500 रूपये एवं 5 पास बुके व 2 चैक बुके रखी थी चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88