देवी सुरैया,कामाख्या देवी मन्दिर में चंडी मेले का आयोजन

पाटन नप्र/जबलपुर दर्पण। जिले की पाटन तहसील के समीप ग्राम देवी सुरैया पूरे भारतवर्ष में एक ऐसा स्थान है जहां पर कामरूप कामाख्या देवी का एकमात्र मंदिर विराजमान है जहां माता के अद्भुत रूप के दर्शन होते हैं पूरे भारत में आसाम प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की पाटन तहसील, ग्राम देवी सुरैया कामाख्या देवी के दर्शन होते हैं विगत दिवस इस ग्राम में चंडी मेला का आयोजन किया गया जहां ग्राम वासियों द्वारा खेल खिलौने मिठाईयां मनोरंजन के साधनों के साथ बेली का लुफ्त उठाया चंडी माता को भोग लगाकर गांव में अमन-चैन सुख शांति की कामना की गई अहीरों ने अपना नृत्य प्रस्तुत किया यहां ग्राम वासियों ने इसका आनंद लिया इस अवसर पर ग्राम सरपंच राजेश अहिरवार कुलदीप फौजदार इंदु फौजदार शेख रमजान मुजीबर भाई विजय बर्मन समाजसेवी शेख आसिफ राजेश नायक आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं।



