खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्टुडेंट्स में साइंटीफिक थिंकिंग डेवलप करने की है जरूरत : प्रो योगेशचंद

विद्या परिषद अंतर हितकारिणी कम्प्यूटर एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। किसी ने पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के मॉडल्स के माध्यम से हमें सचेत किया तो किसी ने जैविक खेती को अपनाने से होने वाले फायदों को बताया। किसी ने सेंसर युक्त डस्टबिन का मॉडल बनाकर वेस्टेज ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बताया, तो किसी ने यूरेनरी सिस्टम के साथ ही डायलिसिस प्रोसेस को सविस्तार समझाया। मौका था हितकारिणी सभा विद्या परिषद के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अंतर हितकारिणी कम्प्यूटर एवं विज्ञान प्रदर्शनी का, जिसका आयोजन जबलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग सांइस के प्रेक्षागृह में किया गया। मुख्य अतिथि प्रो योगेशचंद उपरीत ने कहा कि स्टुडेंट्स को साइंटीफिक थिंकिंग डेवलप करने की जरूरत है। नई सोच विकसित करने से विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ता है। तभी हम बेहतर कर पाएंगे। अध्यक्षता कर रहीं शासी निकाय अध्यक्ष एवं उपसभापति सुनयना पटेरिया ने कहा कि हमें अपने लक्ष्य का निर्धारण करके ही रणनीति बनानी चाहिए। गूगल ज्ञान से हटकर हमें समय निकालकर किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।
प्रदर्शनी में स्कूल और कॉलेज लेवल के 30 से अधिक वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल्स शामिल थे। मानव शरीर आंतरिक संरचना, इंटरनेट वर्किंग प्रोसेस के साथ ही अर्थक्विक अलर्ट डिवाईश , 2050 में जबलपुर स्मार्ट सिटी के मॉडल आकर्षण के केंद्र रहे। इसके अलावा कम्प्यूटर डिस्पले का भी आयोजन किया गया। निर्णायक की भूमिका भारती मालपाणी, प्रो नवीन धगट, रितुजा अग्रवाल और आनंद शर्मा ने निभायी।
पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में प्रथम बीएमडी हितकारिणी कन्या शाला दीक्षितपुरा, कम्प्युटर वर्किंग मॉडल में प्रथम बीएमडी एचसीए, कम्प्युटर नॉन वर्किंग वर्ग में प्रथम हितकारिणी कन्या शाला बीटी, कम्प्युटर चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम एचसीए डुमना। बेस्ट प्रजेंटेशन के तहत एलेक्सा डिवाइस के लिए हितकारिणी उमा विद्यालय सहजपुर की छात्रा शीतल राठौर को चयनित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए- विद्यालय स्तर पर वर्किंग साइंस मॉडल में प्रथम एचसीए जोंसगंज, नॉन वर्किंग साइंस मॉडल के लिए प्रथम बीएमडी हितकारिणी कन्या शाला दीक्षितपुरा। महाविद्यालय स्तर पर वर्किंग साइंस मॉडल में प्रथम हितकारिणी महिला महाविद्यालय, नॉन र्विर्कंग साइंस मॉडल में प्रथम हितकारिणी नर्सिंंग कॉलेज विजेता रहे।
इस अवसर पर प्रो योगेशचंद उपरीत, उपसभापति द्वय सुनयना पटेरिया, नकलेश उपाध्याय, विद्या परिषद के अध्यक्ष डॉ केके हूंका, उपाध्यक्ष इंद्रपाल जैन, सचिव शिवदत्त मिश्रा, सदस्य अरविंद जैन, यतेंद्र जैन, नर्सिंग कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ विनीता सुरेश, संयोजक नरेश तिवारी, डॉ पुनीत दुग्गल, शैलजा गुप्ता सहित विभिन्न स्कूल कॉलेज के प्राचार्य, स्टाफ और स्टुडेंट्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88