जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में हुआ भूमि पूजन

जबलपुर दर्पण। जनता से किए हुए वादों को निभाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 30 की पार्षद श्रीमती मोनिका पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा माढोताल क्षेत्र की भीषण जल समस्या को दूर करने के लिए साठ लाख की लागत से 12 इंच की पाइपलाइन डलवाने के लिए किया भूमि पूजन इस पाइप लाइन से लगभग 8000 जनता को जल समस्या से निजात मिलेगी यह समस्या पिछले 40 सालों से बनी हुई थी जो कि अब जाकर के खत्म हुई। भूमि पूजन के समय उपस्थित हुए विवेक खरे , वार्ड संयोजक पुष्पेंद्र सिंह, हरिशंकर झारिया , सुग्रीव पटेल , प्रकाश रैकवार, संतोष विश्वकर्मा, आनंद सिंह परिहार, सनी दुबे आदि।



