जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भगवान बिरसा मुंडा की 147 जयंती गोंडवाना चौक जबलपुर में मनाई गई

जबलपुर दर्पण। गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर के तत्वाधान में 15 नवंबर 2022 को भगवान बिरसा मुंडा की 147 वी जयंती का आयोजन गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल गोंडवाना चौक जबलपुर में आयोजित किया गया। सभी श्रद्धालु जनों ने भगवान बिरसा मुंडा के तेल चित्र और राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के चरणों में पुष्प अर्पित किऐ । और आजादी की लड़ाई में भगवान बिरसा मुंडा का जो योगदान था उसको याद कर उनके बताये मार्ग पर चलने संकल्पित हुये। आज के कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष अजय झारिया, घनश्याम यादव, गया प्रसाद धुर्वे, परिसंघ जबलपुर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कापसे, महासचिव मुक्तेश्वर राव उके, किशोरी लाल बढ़ेल,ध्यान सिंह टेकाम, ग्रीस मराठा, महा सिंह धुर्वे, संतराम वायाम ,श्यामसुंदर ,लंकेश मरावी प्रमोद मरावी, विजय सोनी , नोखेलाल बरकड़े, भानसिंह उइके, हरिप्रसाद भलावी, एडवोकेट संजय बौद्ध, संदीप मेश्राम,अंजना इनवाती, दिशा इनवाती, धरमसिंह मरावी, विजय कुमार ठाकुर आदि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और भगवान बिरसा मुंडा के चलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page