जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मदन महल चौक पर पुलिस चौकी को पुनः शुरू करें प्रशासनः तरुण भनोत

पूर्व वित्त मंत्री ने पुलिस चौकी को लेकर पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

जबलपुर दर्पण। विदित हो कि शहर के सर्वाधिक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र मदन महल चौक पर सुरक्षा-बंदोबस्त के मद्देनजर लंबे समय से पुलिस चौकी का संचालन किया जा रहा था | मदन महल चौक क्षेत्र मे कई बड़े व्यापारिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठान है और उनकी मांगों पर ही पुलिस के द्वारा मदन महल चौक पर पुलिस चौकी की स्थापना की गई थी ताकि क्षेत्रीय राहवासियों के साथ ही व्यापारिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके, किन्तु प्रशासन द्वारा अचानक से बिना किसी पूर्व सूचना और कारण के उस पुलिस चौकी को बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय लोगों के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों मे डर का माहौल है और उनकी मांग है कि पुलिस द्वारा पुनः उस पुलिस चौकी को शुरू किया जाए | उक्त आरोप प्रदेश सरकार मे पूर्व वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री तरुण भनोत द्वारा लगाई गई है |
विधायक श्री भनोत ने पुलिस चौकी को पुनः शुरू करने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र मे बताया कि इस चौकी के अचानक बंद होने से क्षेत्रीय लोगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों मे डर का माहौल है और उनकी मांग है कि तत्काल उस पुलिस चौकी को पूर्व कि भांति शुरू किया जाए ताकि क्षेत्र के असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके | श्री भनोत ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र मे बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मदन महल चौक पर पुलिस चौकी की तैनाती अत्यंत महत्वपूर्ण और वांछिक है | उन्होंने मांग की है कि मदन महल चौक पर तत्काल पुलिस चाकी को बहाल किया जाए |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88