नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा का पश्चिम विधानसभा में भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण। पूर्व कॉंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकाले जाने वाली नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में मध्यप्रदेश में अनेक यात्राये निकाली जा रही है। यात्रा पश्चिम विधानसभा के गुलौआ चौक पर प्रवेश की, जिसका भव्य स्वागत प्रदेश कांग्रेस कामेटी के सचिव गौरव भनोत के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पश्चिम क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। जिसमे प्रमुख रूप से अंजू बघेल, पंडित द्वारका मिश्रा, बलवंत सिंह गुर्जर, दिनेश सिंगरोल, मनीष पटेल, मनोज पाटकर, सलिल चौकसे, शैलेंद्र दुबे, शेखर सोनी, सचिन बाजपेई, अनुपम जैन, अमर रजक, नीतीश टाँक, अनुभा शर्मा, पुष्पा पटेल, नरेन्द्र पाँघे, शंकर मिश्रा, प्रमोद पटेल, मिथुन शिवहरे, श्रेष्ठ सिंह, लक्ष्मी केशरवानी, मिंटू मिश्रा, बंटी गुप्ता, बलवंत यादव, मनोज सेठ, आरिफ़ बेग सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। यह उप यात्रा विवेक अवस्थी के सहयोजन में पूरे संभांग में निकाली जा रही है, जिसमे उनके साथ पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्वे, इंद्रा पाठक तिवारी, कमलेश यादव, रेखा जैन भी साथ चल रही थी। पश्चिम विधानसभा की नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा बेमिशाल रही जगह जगह लोगो ने फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।



