खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बिगड़ती ट्राफिक व्यवस्था से कब निजात मिलेगी “साहब”

पाटन नप्र/जबलपुर दर्पण। जिले की पाटन तहसील में इन दिनों बिगड़ती ट्राफिक जाम से निजात दिलाने जवाबदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। मुख्य सड़क के किनारे लगने वाले ठेले की वजह से नगर की ट्राफिक व्यवस्था चरमरा गई है। पाटन मुख्यालय के अधिकारियों का ट्रैफिक की चरमराई व्यवस्था पर ध्यान ना देना चिंता का सबब बना है। आखिर क्या कारण हैं नगर परिषद पाटन नगर की मुख्य सड़क किनारे लगने वाले ठेले पर कार्यवाही नही करती है। रोज रोज लगने वाले जाम की वजह से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।और घटना दुर्घटना होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है। जबकि मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस स्टाप नदारद रहता है। बस शाम के समय ठेलों वालो से वसूली के समय सिपाही मुख्य चौराहे पर दिखाई देगे। इसके अलावा वसूली का मुख्य अड्डा दमोह रोड़ के टोल प्लाजा पर बना रखा है जहा पर मटर तोड़ने वाली लेबर पिकप, मिनी ट्रक से आती जाती है। टोल नाका पर शाम के समय पाटन पुलिस जांच के नाम पर अवैध वसूली करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88