अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तेज रफ़्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर,दो की घटना स्थल पर,तीसरे की इलाज के दौरान मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। तिलवारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर एवं तीसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों को जोधपुर पड़ाव के पास नागपुर की ओर से तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाईक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।घटना देर रात तिलवारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों युवक सब्जी मंडी में मटर बेचकर अपने घर वापस जा रहे थे,तभी जोधपुर पड़ाव के पास यात्री बस क्रमांक यूपी 66 1033 ने उनकी बाइक क्रमांक एमपी-20 एमएल 7040 को टक्कर मार दी।बाइक में सवार बिजौरी चरगवां निवासी अनिल ठाकुर,सुम्मी ठाकुर दूर जाकर सिर के बल गिर गए जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े नन्हेंलाल ठाकुर भी तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। नन्हेंलाल ने भी इलाज के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88