जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर ने संभागीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा जी का जबलपुर प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत वंदन अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान भाजपा झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट प्रदेश सह सयोंजक दीपक नाहर भाजपा नगर सह सयोंजक अनंत पांडेय,भाजपा मंडल महामंत्री शमसुल हसन निशांत तिवारी अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।