जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सद ग्रंथों से प्रमाणित किए कबीर साहेब भगवान

जबलपुर दर्पण। 27 नवम्बर 2022 को तिलवारा में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग सम्पन्न हुआ। सत्संग के माध्यम से संत जी ने मानव जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डाला। सद्ग्रन्थों को पढ़कर समझाया एवं समाज को बुराइयों से बचने की प्रेरणा दी। संत रामपाल जी महाराज का यह सत्संग प्रोजेक्टर पर वीडियो के माध्यम से सम्पन्न हुआ। संत रामपाल जी ने यजुर्वेद अध्याय 29 मन्त्र 25, ऋग्वेद मंडल 9 सूक्त 96 मन्त्र 17, ऋग्वेद मंडल 9 सूक्त 96 मन्त्र 18, ऋग्वेद मंडल 9 सूक्त 1 मन्त्र 9, यजुर्वेद अध्याय 29 मन्त्र 25 का उद्धरण देकर प्रमाणित किया कि कबीर साहेब ही पूर्ण परमेश्वर हैं जिन्हें वेदों में कविर्देव तथा कविरग्नि कहा गया है। कबीर साहेब अलग अलग नामों से चारों युगों में सशरीर अवतरित होते हैं एवं अपनी आत्माओं को तत्वज्ञान सुनाते हैं। प्रत्येक युग में कबीर साहेब निसंतान दंपत्ति को जलाशय के पास प्राप्त होते हैं। उनका पोषण कुंवारी गायों से होता है। वे कुछ समय बाद सशरीर अपने लोक वापस भी चले जाते हैं। यह तो सर्व विदित है कि कबीर साहेब के देह नहीं मिली थी उसके स्थान पर केवल पुष्प ही प्राप्त हुए थे। कबीर साहेब भगवान हैं ये प्रमाण उन्होंने बाइबल और कुरान से भी सुनाए।
लोगों ने संत जी के सदवचनों से प्रेरित होकर नशामुक्ति एवं दहेजमुक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा ली। संत रामपाल जी ने सत्संग में दहेजमुक्त भारत के मिशन पर ज़ोर दिया। नशे से होने वाली शारीरिक एवं आध्यात्मिक हानियों से अवगत कराया और उसे त्यागने के लिए कहा। संत रामपाल जी ने अपने सत्संगों के माध्यम से सदैव बुराइयों से बचने एवं सदाचार अपनाने की शिक्षा दी है। अनेकों बार उनके सत्संग लोगों का जीवन बदल देने का माध्यम बने हैं। सत्संग के अंत में इंटरव्यू के माध्यम से अनुयायियों द्वारा संत रामपाल जी से नामदीक्षा लेकर भक्ति करने से होने वाले लाभों के विषय में बताया गया। संत रामपाल जी महाराज के ज्ञान से प्रेरणा लेकर ही उनके अनुयायियों द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जाते हैं एवं देहदान भी किया जाता है। यह सर्वविदित ही है कि संत रामपाल जी के सान्निध्य में होने वाले दहेजमुक्त रमैनी विवाहों ने लाखों का जीवन बदल दिया है। समाज सदा ही ऐसे संतों का ऋणी रहेगा जिन्होंने समय समय पर अपने सत्संगों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर कर आधात्मिक मार्ग प्रशस्त किया है।

संत जी ने सत्संग में सद्ग्रन्थों के माध्यम से प्रमाणित किया कि कबीर साहेब पूर्ण परमात्मा हैं। वर्तमान समय में अपने सद्ग्रन्थों में झांकने का लेशमात्र समय भी मानव नहीं जुटा पाता है। इसके लिए संत रामपाल जी महाराज एप्प की व्यवस्था प्लेस्टोर में है जिसे डाउनलोड करके सभी प्रकार के शास्त्रों जैसे वेदों, पुराणों, गीता एवं बाइबल, कुरान आदि के विषय में आसानी से प्रमाणिक जानकारी जुटाई जा सकती है। यह सुविधा सर्व मानव समाज पर संत जी का उपकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88