डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना वारियर्स प्रतियोगिता का चल रहा आयोजन,देखने हजारों की संख्या में पहुंच रहे दर्शक

डिंडौरी दर्पण । जिले के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में चल रहे कोरोना वारियर्स कप प्रतियोगिता मैं हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचकर खेल का आनंद ले रहे हैं। गौरतलब है कि नगर में चल रहे कोरोना वोर्रियर्स टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने शबाब में आ गया है, मैच को देंखने के लिए लोगों का हुजूम मैदान में चारों तरफ दिख रहा हैं। प्रतियोगिता के तीसरे चरण के अंतिम दौर में गुरुवार को तीन मैच खेले गये,मैच के अतिथि चौरसिया खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ीयों से मिल कर उन्हें मैच के लिए शुभकामनाएं दी और दोनों टीम के कप्तान के मध्य टॉस कर मैच प्रारंभ कराया। पहला मैच माधौपुर और कसाइसोड़ा के मध्य खेला गया,पहले बल्लेबाजी करने उतरी माधौपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में महज 61 रन पर ऑलआउट हो गई।जवाबी पारी खेलने उतरी कसाइसोड़ा के बल्लेबाजों ने पारी के चौथे ओवर में ही टीम को 7 विकट से जीत दिला दी। मैच के अतिथि श्री चौरसिया ने मैच के मेन ऑफ द मैच नीरज को भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से रखी गई टी-शर्ट प्रदान किया।

बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंच रहे दर्शक-दिन का दूसरा मैच पुरानी डिंडौरी और बुधगांव के मध्य खेला गया,बुधगांव ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया,पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुरानी डिंडोरी ने निर्धारित 12 ओवरों में 91 रन हो जोड़ सकी, वही 92 रनो का पीछा करने उतरी बुधगांव इलेवन ने अपने 5 विकट खो कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बुधगांव एलेवम ने मैच को पांच विकेट से जीत हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी दाबेदारी बानी रखी है। दिन के अंतिम मैच डोमिनेटर्स इलेवन और डिस्ट्रीक इलेवन 2 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिस्ट्रीक इलेवन 2 ने निर्धारित 10 ओवर में चन्द्रेश्वर के धुंआधार बल्लेबाजी के चलते 152 रनो का स्कोर विरोधी टीम के सामने खड़ा कर दिया, 152 रनों का पीछा करने उतरी डोमिनेटर्स इलेवन के सभी बल्लेबाज 70 रन बना कर आउट हो गए। डिस्ट्रीक इलेवन 2 ने मैच 82 रनो से मैच जीत लिया। मैच के मेन ऑफ द मैच अविनाश गोगिया रहे, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी टीम के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौटाए थे। आयोजक टीम में नदीम खान, बॉबी, इंद्रपाल, लकी, करामात, अदीश, मोनू, शानू, शशि सहित अन्य किक्रेट टीम खिलाड़ी, दर्शक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88