जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
1187 बूथों में सुनी पीएम के मन की बात

जबलपुर दर्पण नप्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथो में सुना। महापौर प्रत्याशी डॉ जामदार ने श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवँ नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस दौरान डॉ जामदार ने नागरिकों से वार्ड एवं नगर विकास हित में उनके मन की बात पर भी संवाद किया। मन की बात कार्यक्रम को वार्डो के प्रत्यशियो ने अपने वार्ड के बुथ में सामूहिक रूप से सुना जिसमे वार्ड में निवासरत सभी वरिष्ठ नेता भी इस दौरान उपस्थित थे।



