भाजपा मंडल शाहपुर में मनाई गई पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

जबलपुर दर्पण शाहपुर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तथा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में शाहपुर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व में शाहपुर मंडल मुख्यालय शाहपुर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व कार्यक्रम प्रभारी की उपस्थिति में एकात्म मानववाद के रचयिता महामना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर गणेश चौबे नारायण चौबे राजकुमार साहू अनुराग गुप्त यदुनंदन नामदेव की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की के तेलीय चित्र पर तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके पश्चात मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश गया इस अवसर पर मन्नू लाल साहू राजू शर्मा धर्मेन्द्र साहू ईश्वर नामदेव लोकसिंह नेमी लाल साहू राजेन्द्र साहू मनोज गौतम परस्ते हरिओम साहू मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे



