जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ठिठुरते ठंड में राहत देने निर्धनों काे किया गर्म कंबलों का वितरण

जबलपुर दर्पण । बीती रात को शहर में जगह जगह कुछ महिलाओं द्वारा गरीब और जरूरतमंद को जो खुले आसमान के नीचे मजबूरी में सोते हुए मज़दूर, बेसहारा व्यक्तियों को, कम्बल, गर्म कपड़े, टोपे, मोजे, चप्पल वितरित करते हुए देखा गया। पूछने पर उन महिलाओ ने बताया वे सब शक्ति क्लब की सदस्य है जो कि महिलाओं का क्लब है। ओर पिछले कुछ सालों से इसी तरह अर्ध रात्रि में निकलते है और शहर में अलग अलग जगहों पर जहां भी ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को सोते देखते है उन्हें इस ठंड से बचने के लिये गर्म, वस्त्र उपलब्ध कराती है साथ में चाय नाश्ता भी कराते हैं।



