जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
चौरसिया समाज की जनचेतना रथयात्रा का आगमन 14 कोजबलपुर दर्पण। चौरसिया समाज नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष अनिकेत चौरसिया की जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि चौरसिया समाज जबलपुर के द्वारा बड़ी उत्सुकता से मध्यप्रदेश की 100 दिवसीय जनचेतना रथयात्रा जो नर्मदापुरम होशंगाबाद सेठानी घाट से आराध्य कुल महर्षि पूज्य चौऋषि मुनि महाराज की प्रेरणा से चौरसिया समाज के समस्त घटकों में परस्पर साम्य, सदभाव के साथ समाज के हर घर में पूज्य महाराज चौऋषि मुनि को प्रतिष्ठित करने के महान उद्देश्य लेकर हमारे अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा (दिल्ली) के मध्यप्रदेश के युवा अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की की अगुवाई में सहयोगियों के साथ प्रदेश के कई स्थानों का भ्रमण करती हुई दिनांक 14 दिसम्बर 2022 बुधवार को प्रातः 10:30 बजे संस्कारधानी जबलपुर में स्थानीय मिलौनीगंज के पास गुड़हाई रोड स्थित वसुंधरा हाल, निकिता कान्वेंट स्कूल के समीप पहुंचेगी। वहीं पर सभी समाजजन सपरिवार उपस्थिति देकर आगवानी करेंगे। इस पुनीत अवसर पर पूज्य चौऋषि मुनि का पूजन अर्चन,आरती व रथयात्रा संवाहक गौरव चौरसिया विक्की का स्वागत एवं उदबोधन होगा। उक्त जानकारी चौरसिया समाज के अध्यक्ष योगेश चौरसिया ने दी। आगे श्री चौरसिया ने बताया कि तदोपरांत सभी उपस्थित जन प्रसादी ग्रहण करेगे। इसी के बाद दोपहर 1 बजे से यात्रा झंडे, ढोल , घुड़सवार रथयात्रा की अगुवाई में रहेंगे। यात्रा मार्ग में स्वागत मंच एवं पुष्प वर्षा होगी। हम सभी चौरसियाजन, मातृशक्ति, युवा तरुणाई के साथ जुलुस मार्ग पर चलेंगे। रथयात्रा मार्ग पर उपस्थित समाजजनों द्वारा जगह जगह स्वागत होगा तथा धनुषधारी मंदिर, तमरहाई, कोतवाली, सराफा, कमानिया, बड़ा फुहारा से खजांची चौक, अंधेरदेव, तुलाराम चौक, करमचंद चौक होते हुए मालवीय चौक में अल्प विश्राम उपरांत तीन पत्ती चौराहा, शास्त्री ब्रिज, छोटी लाइन चौराहा से अनगढ़ महावीर मंदिर, चौरसिया बाहुल्य क्षेत्र पंसारी मोहल्ला से होकर सीधे मदन महल चौक होते हुए आमनपुर, पचमठा मंदिर, गढ़ा छोटी बजरिया में लक्ष्य फिटनेस के बाजू से अतुल चौरसिया के होटल अतिथि सत्कार इन गढ़ा में समापन होगी। रात्रि में रथयात्रा संवाहक गौरव चौरसिया विक्की व उनके सहयात्रियों का विश्राम यहीं पर होगा। अगले दिवस 15 को रथयात्रा का चौगान साठिया कुंआ सुशील लखन चौरसिया के साथ वहीं के सजातीयजनों द्वारा प्रातः पूजन अर्चन उपरांत अगले गंतव्य की ओर रवाना किया जावेगा।आत्मीय स्वजनों,मातृशक्ति व तरुणाई से हमारा करबद्ध निवेदन है कि यह संस्कारधानी जबलपुर की आन बान शान का प्रश्न है, सभी सपरिवार उपस्थिति सहयोग देकर चौरसिया जनचेतना रथयात्रा को गरिमामयी सफलता दिलवायें। चौरसिया समाज जबलपुर आप सभी के सहयोग का आव्हान करती है। यात्रा में उपस्थिति की अपील चौरसिया समाज के अध्यक्ष योगेश चौरसिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष अखिल चौरसिया, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कामना चंद्रकिशोर मोदी, चौरसिया नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राहुल चौरसिया, राजेश चौरसिया, राजू चौरसिया आर सी, अनिकेत चौरसिया, आशीष चौरसिया, सुशील चौरसिया एवं समस्त समाज जन ने की है।




