जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रेलवे में पेंशन अदालत का आयोजन

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल पर सर्वप्रथम पेंशन अदालत आयोजित की गई थी। जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्त/स्वर्गीय कर्मचारियों के प्रकरणों का त्वरित निपटारा करना है। इसी क्रम में जबलपुर मंडल में पेंशन अदालत का आयोजन मंडल रेल प्रंबंधक श्री विवेक शील की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया, जिसमें उपस्थित सभी पेंशनरों की समस्याए सुनी गई एवं उनका तुरंत निराकरण किया गया। पेंशन अदालत में कुल 132 प्रकरण प्राप्त हुए, इसमें 124 प्रकरणों में कार्यवाही की गई एवं 41 प्रकरणों में एनईएफटी के माध्यम से भुगतान किया गया। 03 पेंशन रिवीजन, एफएमए के 18 प्रकरण, 25 प्रकरणों में बैंक को पत्र एवं 37 प्रकरणों में जबाव दिया गया। इस पेंशन अदालत में कुल राशि 12 लाख 12 हजार 13 रूपये का भुगतान किया गया। पेंशनर एसोसियेशन के अध्यक्ष मोहन लाल विरहा के साथ एस. सी. चौरसिया, तुलसी प्रसाद शुक्ला, के. जी. गोस्वामी, प्रताप सिंह के साथ पेंशनर्स एवं राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रंबंधक दीपक कुमार गुप्ता, सुबोध विश्वकर्मा, यशवंत कुमार, संजय कुमार, अरविन्द पाण्डेय, डी. के. शुक्ला, पंकज कुमार सिंन्हा, अवधेश कुमार तिवारी के साथ ही मंडल के कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88