पुलिस अधीक्षक को गढ़ा गोंडवाना संगठन संघ के पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

जबलपुर दर्पण। गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर के तत्वाधान में आयोजित गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के 165 वें बलिदान दिवस के अवसर पर भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति , मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के आगमन हुआ था। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशासनिक व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त की थीं। कार्यक्रम की सफलता उपलक्ष में गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर के पदाधिकारी किशोरी लाल भलावी,संभागीय अध्यक्ष, नेम सिंह मरकाम, अजय झारिया राजेंद्र चौधरी ,एडवोकेट बाल किशन चौधरी,राजेंद्र कापसे, मुक्तेशवर राव उके आदि ने जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा का फूलमाला पहनाकर, पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारी एम. एस. मर्सकोले, शिवप्रसाद मरकाम जनपद सदस्य, डी ऐल कोर्चे, नोखेलाल बरकड़े, राकेश चौधरी, गया सिंह धुर्वे, कु. अंजना इनवाती, दिशा इनवाती,मनोज मास्टर, सूरज चौधरी, विजय सोनी,कालका प्रसाद उइके उपस्थित थे। प्रतिमा स्थल की संपूर्ण देखरेख करने वाले सेवादार श्री राजू चौधरी एवं मुन्ना ठाकुर को संघ के श्री किशोरीलाल भलावी, शिवप्रसाद मरकाम, एम.एल. मर्सकोले, अजय झारिया ,राजेंद्र चौधरी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।



