संभागीय आईटीआई में निःशुल्क योग शिविर का समापन

जबलपुर दर्पण। संभागीय आईटीआई के प्रदीप पटेल लेखापाल ने बताया कि संभागीय आईटीआई में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय विभाग द्वारा निशुल्क योग शिविर का आयोजित किया गया। जिसके समापन समारोह में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तेलचित्र पर दीप प्रज्वलित किया एवं पुष्पगुच्छ अर्पित किए गए । मुख्य अतिथि जय रोहाणी, सामाजिक सेवा संगठन, विशिष्ट अतिथि सुनील ललावत प्राचार्य संभागीय आईटीआई, जबलपुर,प्रो कपिल देव मिश्र कुलपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, प्रो भरत कुमार तिवारी योग एवं दर्शन विभागाध्यक्ष रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, डॉ राजेश कुमार पांडे, डॉ राकेश गोस्वामी , प्रदीप पटेल (उत्कृष्ट खिलाड़ी) लेखापाल व अजीत कुमार वर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी संभागीय आईडी जबलपुर, पुष्पा द्विवेदी चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर, देवेश सोनी वाणिज्य प्रबंधक भारतीय रेलवे जबलपुर मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संस्था के संस्था के प्रशिक्षणार्थी अंकित पटेल,शिवेंद्र तिवारी,श्रीयेश शर्मा, जय कांत खरे,अभिषेक नामदेव, अभिषेक वर्मा, सत्येंद्र कोरी, रघु प्रजापति, योगेंद्र यादव हेम प्रसाद परते के साथ-साथ लगभग 60 परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिन्होंने योग की विधाओं सीखा। शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भ्रमरी प्राणायाम, कपालभाति, भुजंगासन, वज्रासन,आदि योग विधाओ से पारंगत किया व विभिन्न प्रकार के योग सिखाए । मंच का संचालन स्वामी गोस्वामी योग्य शिक्षक ने किया।



