शिक्षा के क्षेत्र में संस्कारधानी की सुधरी रेंकिंग

शिक्षा विभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक शीघ्र हो
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश में 50 से अधिक विभाग हैँ जिनके प्रत्येक जिले, तहसील, ब्लॉक में हजारों कार्यालय एवं उप कार्यालय हैँ जिनमें लाखों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी पदस्थ हैँ।इनमे शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे बड़े विभाग हैँ।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि प्रदेश में शिक्षा विभाग में संस्कार धानी जबलपुर की रेंकिंग में तेजी से सुधार हुआ हैँ। वैश्विक महामारी कोविड के कहर के बाद बेपटरी हो चुकी शैक्षणिक व्यवस्था को पटरी पर लाने तथा तंत्र को सुचारु रूप से चलाने में जबलपुर जिले के संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य सक्षम अधिकारीयों की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है। संगठन के चंदा सोनी, पुष्पा रघुवंशी, आशा सिसोदिया,अखिलेश रजक,अफ़रोज़ खान दिनेश गौंड, राकेश श्रीवास,धनराज पिल्लै,सुधीर अवधिया, अजय मिश्रा, ब्रजेन्द्र तिवारी, इसलाम खान, इक़बाल अहमद,ऋषि पाठक आदि ने पत्र लिखकर मांग की है।



