जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर सुपर राइडर्स ने 300 किलोमीटर का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर रचा कीर्तिमान

जबलपुर दर्पण। आजादी के अमृत महोत्सव की शाश्वत अनुभूति करके ऑडिक्स इंडिया के अंतर्गत जबलपुर सुपर राइडर्स के 8 जांबाज सदस्यों ने 300 किलोमीटर का बीआर एम अर्थात निशिचित समय 20 घण्टे में तय करने का लक्ष्य निर्धारित था , यह ओडीक्स क्लब पर्शियन द्वारा विश्व स्तर पर स्वीकृत और निर्धारित है। साईकिल द्वारा 19 घण्टे में पूरी कर एक नया कीर्तिमान रचा । जबलपुर का सुबह का तापमान तकरीबन 5 डिग्री था जिसमे 8 साइकिल्स जाबाज जबलपुर सुपर राइडर्स जन्मेजय जमादार, मेलविंन पोर्टर, हिमांशु भल्ला, अमोघ पलांदे, कर्ण चौधरी, विजय भाटिया, विवेक मिश्रा, एवं वीर नारायण सिंह ने हौसलों पर अटूट भरोसा कर 300 किलोमीटर की दूरी 19 घण्टे में पूरा करने का कीर्तिमान रचा । प्रतिभागियों को उनके साहस और लक्ष्य प्राप्त की सराहना सभी ने की जबलपुर सुपर राइडर्स ग्रुप व नगर वासियो ने हमेशा प्रोत्साहित किया है । एक शानदार इवेंट जाबाज जबलपुर सुपर राइडर्स का यादगार 8 जनवरी दिन की शुरूआत अल सुबह 6 बजे लेबर चौक मेहता पेट्रोल पंप जबलपुर से प्रारम्भ किया, पहला चेक पॉइंट 107 किलोमीटर दूर कटनी शिवम ढाबा बाईपास था, जहाँ दोपहर 1:08 बजे पहुँचना लक्ष्य था इसे सफलता पूर्वक पार करते हुए सभी साइकिल चालक अगले चेक प्वाइंट जो यहां से 43 किलोमीटर दूर सत्यम ढाबा गुनवारा जिला कटनी 4:00 बजे शाम पहुंचे यही वह स्थान है तथा जहां से वापस जबलपुर 150 किलोमीटर रात 2:00 बजे तक पहुंचना था रात का 11 डिग्री तापमान शीतलहर का सामना करते हुए 8 में से 7 साइकिल चालक यह चैलेंज पूरा करने में सफल रहे एक चालक की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई थी जैसे ठीक करना उस मार्ग है संभव नहीं था विदित हो रास्ते में पंचर बनाना हवा भरना साइकिल सुधारना साइकिल लिस्ट स्वयं कर रहे थे थकान धूल के गुबार खराब सड़क शरीर में पानी की कमी जैसी चुनौतियों के बीच में सभी साइकिलिस्ट एक दूसरे का मनोबल बढ़ाते रहें आखिरी 30 किलोमीटर का सफर सबसे कष्टदायक रहा क्योंकि आंखें नींद भर जा रही थी तनाव भी बढ़ रहा था और ठंडी हवा शरीर सुन्न कर रही थी इस साहसिक साइकलिंग राइडर्स के आयोजन जबलपुर सुपर राइडर्स सदस्य श्री अतुल मिश्रा श्री प्रमोद तिवारी एवं श्री विवेक रंजन दुबे का भरपूर योगदान और मार्गदर्शन रहा है । लक्ष्य इस मार्ग में भोजन चिकित्सा की व्यवस्था भरपूर की एवं वापस पहुंचने पर रात 2:00 बजे शानदार अगवानी की एवं ये ऐलान किया गया कि निकट भविष्य में 400 फिर 600 किलोमीटर के बीआरएम जबलपुर शहर में आयोजित करेंगे ये सफल साइकिल युवाओं को फिट करने के लिए प्रेरित करते हैं यह संदेश देते हैं पर्यावरण बचाने हेतु चेतना जागते एवं स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने हेतु जागरूकता फैलाते हैं मार्ग में राहगीरों और ढाबा और अन्य दुकानदारों ने भी काफी तालियां बजाकर कभी कुछ दूध साथ चल कर चाय नाश्ता और पानी पिलाकर ढेरों शुभकामनाएं जय एक बार फिर सिद्ध हो गया है कि साइकिल अभियान लोगों में आत्मीयता बढ़ाता है एवं राष्ट्रीय एकता का शुभ सन्देश देते है। कार वाले और मोटर साइकिल वाले योद्धाओं के पास जाकर बड़ी उत्सुकता से पूछ रहे साईकिल रेस चल रही है क्या?
प्रतिभागियों को उनके साहस और लक्ष्य प्राप्त की सराहना सभी ने की जबलपुर सुपर राइडर्स ग्रुप व नगर वासियो ने हमेशा प्रोत्साहित किया है । जबलपुर वासियों ने सभी राइडर्स चैम्पियनों को संकल्प पूरा करने और नए कीर्तिमान रचने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88