जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वामी विवेकानंद जयंती पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद के ओजपूर्ण विचारअमूल्य निधि के समान हैं। इनसे प्रेरणा लेकर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का सर्वांगींण विकास कर सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभा सकते हैं।“उपर्युक्त विचार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. वलन अरासू के द्वारा व्याख्यान केदौरानव्यक्त किए गए। संत अलॉयसियसस्वशासी महाविद्यालय में को स्वामी विवेकानंद की 160वींजयंती के सुअवसर पर व्याख्यान, योग, रक्तदान शिविर एवं नुक्कड़ नाटिका इत्यादि विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। व्याख्यान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.फा. वलन अरासू ने स्वामी विवेकानंद से जुड़े विभिन्न उदाहरणों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
योगा के अंतर्गतडॉ. विनय पटेल (डायरेक्टर, शंखम् योगाकेन्द्र, जबलपुर) के द्वारा सूर्य नमस्कार एवं प्राणायामकराया गयाजिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।महाविद्यालयएवंरेडक्रॉस सोसाइटी, जबलपुरके संयुक्त तत्वाधान मेंरक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय, जबलपुर की टीम उपस्थित रही इसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक श्री सुनील गर्ग, डॉ. अमितोष भल्ला, श्री मुकेश मिश्रा (तकनीकी प्रभारी),डॉ. सोनल रायएवं श्री अमित यादव का विशेष योगदान रहा।
अर्थशास्त्र विभागद्वारा स्वामी विवेकानंद पर आधारित एक नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई।इस नाटिका में विशेष रुप सेउपभोक्तावादके वैश्विक पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावोंविषयपर बल दिया गया।नाटिका केअंत मेंमहाविद्यालय कीपूर्व छात्राजानवी पंजवानी नेस्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के विषय में बताते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88