जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संगठन समानता परिषद तथा कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ ने मनाया युवा दिवस

जबलपुर दर्पण। संगठन समानता परिषद तथा कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर समानता परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष पं.रावेन्द्र तिवारी ने कहा कि स्वामी जी ने स्वयं की परवाह न करते हुए विषम परिस्थितियों में भी जग कल्याण करने का मार्ग चुना और भारत को ही नहीं अखिल विश्व को सनातन संस्कृति से जोड़ने का काम किया स्वामी विवेकानंद जी ने सनातन धर्म के साथ साथ राष्ट्र को भी कैसे ऊँचा रखा जा सकता है का मार्ग हम सभी को दिखाया जिसे जरूरत है कि हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करें ।
कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष पं.श्री धनंजय वाजपेयी जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी ने अपने गुरू के बताए हुए रास्ते को जीवन में अवधारण करते हुए रामकृष्ण परम हंस जो प्रखर विद्वान के साथ ज्ञानी थे विवेकानंद जी को शिष्य के रूप में स्वीकार कर पारंगत किया। कार्यक्रम को परिषद के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय गुप्ता जी के साथ अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया इस अवसर पर रावेन्द्र तिवारी धनंजय वाजपेयी विजय गुप्ता राजेन्द्र श्रीवास्तव राजीव तिवारी नवीन स्वामी, देवेन्द्र शुक्ला संजय वर्मा उत्कर्ष गुप्ता मुन्ना तम्रकार चंदन गुप्ता रितेस पान्डे आशीष ब्यास आदि की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88