भाजपा की नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना ही बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का लक्ष्य

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जबलपुर महानगर की बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय में प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारतमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात बैठक आरंभ हुई, जिसमे जबलपुर महानगर के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश संयोजक का स्वागत शॉल,श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से किया गया। अनुराग प्यासी से प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों के विगत माह के कार्यकलापों की समीक्षा की तथा उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों, प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, योजनाओं आदि को लेकर प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी समाज के सभी वर्गों एवं क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों के बीच लेकर जाएं।
बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्री राजा सराफ, जिला संयोजक डॉ. संजय चौधरी, जिला सह संयोजक पंकज आजने, अरुण अग्रवाल, अनिल पाल, विवेक खरे, दिलीप सिंह हजारी, राजेश केशरवानी, आर.के.गढ़वाल, मीना मिश्रा, राजेश राय, रवि शर्मा, राजेश भाटिया, विपिन राय, अनिल खरे तथा जिला आईटी प्रभारी श्री गौरव शर्मा उपस्थित रहे।



