नशामुक्त संकल्प कैंडल मार्च का आयोजन

जबलपुर दर्पण। प्रतिवर्ष दिसंबर के आखिरी सप्ताह और जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही अधिकांश युवा नशे की गिरफ्त में आते हैं अतः इस संवेदनशील समय को देखते हुए नशामुक्त समाज आंदोलन – अभियान कौशल का के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री कौशल
किशोर, केन्द्रीय राज्यमंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति, मनो आरोग्य,दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा पूरे देश में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसी कड़ी में राष्ट्रीय पासी महासंघ एवं संभागीय कार्यालय जबलपुर एवं द्वारा दिनाँक 31 दिसम्बर 2022 को सांय 5.30 बजे से नशामुक्त 2023 संकल्प कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, कैंडल मार्च को डॉ. अशोक मराठे,कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना,रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एवं अमरचन्द बावरिया ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।यह कैंडल मार्च गणेश चौक,सदर,जबलपुर से प्रारम्भ होकर विरमानी पेट्रोल पम्प होते हुए पासी चौक पर स्थापित वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ। संभागीय प्रभारी डॉ.सुमित पासी द्वारा उपस्थितजनों को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में श्री सुरेश पासी,एडवोकेट अनिल बावरिया,डॉ नीलिमा,श्याम सुंदर बावरिया,डॉ. ऋषि बावरिया,मुकेश कुमार सेन,पार्षद सुंदर अग्रवाल,सिराज भाईजान, एडवोकेट विजय पासी,एड.रूपलाल बावरिया,चंचल गौतम,विजय पासी,विकास बावरिया,राजू पासी,श्रीमती उर्मिला बावरिया, श्रीमती संगीता पासी, संध्या पासी,डॉक्टर राजेंद्र पिल्ले, धर्मेन्द्र कुशवाहा,संजय सेन,देवीप्रसाद गोंडने,अमरजीत सिंह सग्गू,सतीश यादव डॉ.एस.पी.गुप्ता,डॉ.राजा तिवारी,पूजा नागले,पुष्पराज साकेत,सौरव सेन, विकास हल्दकार,दीपेश सोनी,दीक्षा चौरसिया आदि उपस्थित रहे।



