शिवसेना ब्लॉक अध्यक्ष बब्लू गौतम ने लगवाया कोविड का टीका

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। डिंडोरी जिले के शिवसेना बजाग ब्लॉक अध्यक्ष बबलू गौतम ने वैक्सीन सेंटर पहुंचकर संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वायरस का पहला टीका लगवाया है। गुरुवार को वैक्सीन सेंटर में टीका लगवाने के बाद श्री गौतम ने वैक्सीनेशन कार्य को पूरी तरह से सुरक्षित व प्रभावी बताते हुए सभी जिले वासियों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ग्रामीण अंचलों के लोग टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता का अभाव बना हुआ था, वैक्सीनेशन कराने से लोग दूरी बना रहे थे, लेकिन अब धीरे-धीरे टीकाकरण कराने को लेकर लोगों में जागरूकता आई है, गांवों के लोग भी वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए आंगे आ रहे हैं।



