अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जीआरपी स्थापना अवसर पर आयोजित किया गया रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह

अनूपपुर.शासकीय रेलवे पुलिस के 155 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम एक जनवरी से 7 जनवरी तक संचालित किया गया। रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह के तहत यात्रियों को जागरूक रहकर सुरक्षित यात्रा करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रतिदिन जीआरपी चौकी अनूपपुर द्वारा रेल यात्री सुरक्षा के लिए कैम्पेन चलाया गया। सुरक्षा से संबंधित जुड़ी जानकारी दी गई तथा रेल यात्रियों को एमपी, जीआरपी हेल्प एप्स नोट कराकर डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिदिन की गतिविधियों में रेलवे अमले के साथ ही जनप्रतिनिधियों, मीडिया के लोगों का सहयोग प्राप्त किया गया। समापन अवसर पर 7 जनवरी को रेलवे जीआरपी चौकी अनूपपुर में रेल यात्री सुरक्षा के संबंध में मीडिया से चर्चा की गई तथा उन्हें जागरूकता से संबंधित जानकारी देकर प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई। जीआरपी चौकी प्रभारी श्री दिलीप बढ़ई ने बताया कि जिन व्यक्तियों द्वारा जीआरपी के साथ मिलकर यात्री सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य किए जाएंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला में पीआरओ अमित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता समिति के पूर्व सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता पवन छिब्बर सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार तथा जीआरपी स्टॉफ के प्रधान आरक्षक व्यास सिंह के अलावा बृजनारायण, आकाश शुक्ला, प्रीति विश्‍वकर्मा, सुशांत पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88