अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

मास्क नहीं तो सामान नहीं का कड़ाई से हो पालन, मेला के साथ ही साप्ताहिक बाजार को किया जाएगा प्रतिबंधित

अनूपपुर / जिला क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी की वर्चुअल मीटिंग सम्पन्न कोरोना वायरस (ओमिक्रान वेरियंट) संक्रमण दर तीव्रता से वृद्धि होने से जिले में विशेष सतर्कता तथा बचाव आवष्यक है। जनता के प्रति जवाबदेही होने से सबकी जान को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उक्ताषय के विचार मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने जिला क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से वर्चुअल मीटिंग में व्यक्त किए। वर्चुअल मीटिंग में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल,  रामलाल रौतेल, सुदामा सिंह सिंग्राम, मनोज अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगणों ने भाग लिया।    

        प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने वर्चुअल मीटिंग में कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रख कोविड जांच बढ़ाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमति व्यक्तियों की हिस्ट्री ज्ञात कर संबंधितों का भी टेस्ट कराया जाय। ज्यादा से ज्यादा कोविड जांच होने से समय पर कोरोना ईलाज प्रारंभ कर संबंधितों की मानीटरिंग सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर विचार करते हुए जिले में मेला तथा हाट बाजारों को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा मास्क नहीं तो सामान नहीं का पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रहकर रोको-टोको अभियान के अंतर्गत लोगों को समझाईश दें तथा जुर्माने की कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने जिले के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते हुए जिला चिकित्सालय में स्थापित 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

वर्चुअल मीटिंग में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि राज्य शासन द्वारा कोविड संक्रमण की तीव्रता से वृद्धि को ध्यान में रखते हुए जो निर्देश प्रसारित किए गए हैं उसका जिले में कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों, उपभोक्ताओं तथा नागरिकों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की मानीटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने डीजल, पेट्रोल पम्पों में बिना मास्क के विक्रय प्रतिबंधित करने का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराए जाने की बात कही। उन्होंने 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन के कार्य को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ प्रदेश से आने-जाने वालों की कोविड जाँच अनिवार्य हो तथा जिला, ब्लाक एवं ग्राम स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटियों को सक्रिय कर लोगों को जागरूक करने की दिशा में कार्य किया जाए।

वर्चुअल मीटिंग में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया गया है तथा आवश्‍यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ड्राय रन कर व्यवस्थाओं को चेक कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 305 बेड विथ ऑक्सीजन, 270 बेड ऑक्सीजन सिलेण्डर एवं कंसंट्रेटर युक्त हैं। जिले के 7 निजी क्लीनिकों के 88 बेड कोविड संक्रमितों के ईलाज के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस तरह जिले में 663 बेड की वर्तमान में व्यवस्था की गई है। आवश्‍यकता को देखते हुए बेडों की संख्या बढ़ाई जाने के लिए भी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 200 ऑक्सीजन सिलेण्डर का क्रय अतिरिक्त रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड संक्रमण को लेकर जन जागरूकता के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। रोको-टोको अभियान के माध्यम से जुर्माने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि धारा 144 के तहत राज्य शासन के आदेश के परिपालन में निर्देश प्रसारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार मकर संक्राति के अवसर पर जिले में लगने वाले मेलों तथा साप्ताहिक बाजार प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन करने के लिए वैक्सीनेशन सत्र संचालित किए जा रहे हैं। आगामी एक सप्ताह में 90 प्रतिशत के लक्षित बच्चों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का जिले में सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में स्थापित 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट को अगले सप्ताह तक कमीषनिंग सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं तथा टीकाकरण व कोविड संक्रमितों के संबंध में जानकारी दी। वर्चुअल मीटिंग में विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, श्री रामलाल रौतेल, सुदामा सिंह सिंग्राम ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं तथा कोविड के संबंध में जन जागरूकता तथा आवश्‍यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88