सामूहिक आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार

जबलपुर दर्पण। दत्त प्रभु के आशीर्वाद से सामूहिक आराधना करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है । पुरूषोत्तम मास भगवान नारायण का स्वरूप है। भगवत कृपा से अलौकिक शक्ति का अनुभव होता है ।
आज श्री दत्त भजन मंडल में पुरषोत्तम मास निमित्त 33 भक्तो के द्वारा सामूहिक श्री सत्यनारायण पूजा की गई।संस्था के सचिव शरद आठले ने बताया की पूजा में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नुमुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हुए, सत्यनारायण पूजा मे संस्था के अध्यक्ष विजय भावे,अभय गोरे,विश्वास पाटनकर,रवि परांजपे, डा.भारती सुले,दिलीप सप्रे, राजीव सर्वटे , डॉ सुनील नाजपांडे व अन्य भक्तो के द्वारा की गई I पूजा विश्वनाथ वैद्य गुरुजी के सानिध्य मे संपन्न हुई.
कार्यक्रम में उत्सव प्रभारी सौ चित्रा ताम्हनकर,सौ स्नेहा आठले,रंजना वर्तक, स्वाति तेलंग , सौ,श्वेता,गोडबोले,सौ विद्या वैद्य का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम मे विघ्येश भापकर, मुरलीधर पाळंदे,अनिल राजुरकर,अजय फटक,मनीष वैद्य,श्रीपाद परांजपे,
मनोज हर्डीकर,श्री विजय तेलंग ,भास्कर वर्तक आदि उपस्थित थे|


