जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ समापन

जबलपुर दर्पण। माता गुजरी महाविद्यालय के कम्प्यूटर विभाग द्वारा 60 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम स्मार्ट सिटी में किया गया इसके समापन अवसर पर महाविद्यालय की 48 छात्राओं को सर्टिफिकेट का वितरण स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत एवं कम्प्यूटर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राजुल जैन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग की शिक्षिकाओं हर्षशरण कौरा, जतिन्दर कौर, प्रीति तलवारकर, मनवीन कौर एवं निधि पटेरिया का विशेष सहयोग रहा।



