जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
शहर की बेटी को प्रदेश की बागडोर मजबूत करने का दायित्व मिला
जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव वंदना बैन को प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं कृष्णा अल्लावरू तथा श्रीनिवास का आभार व्यक्त किया । जबलपुर शहर के सभी वरिष्ठ नेताओं महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया । आपका कुशल निर्देशन देख कर ही आपको समय-समय पर पार्टी हित के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाती है जिसका आप हमेशा से ही पार्टी के हित में खरी उतरी है फिर चाहे वह मुंबई का प्रभार हो हर जगह आपने अपना पूर्ण रूप से योगदान दिया है।



