25 हजार मतदाताओं के सूची से नाम काटे जाने के विरोध में कैंट बोर्ड का घेराव किया कांग्रेस ने

जबलपुर दर्पण। भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 30 अप्रैल को 57 छावनी परिषदों में साधारण चुनावों की घोषणा की जा चुकी है, पिछले कई वर्षों से हमारे पूर्वजों के द्वारा कई पीढ़ियों से यहां पर निवास किया जा रहा है उसके बावजूद भी 25 हजार बंगला, बगीचा एवं कम्पाउंड एरिया के मतदाताओं के नाम काटे गए हैं हम चुनाव के विरोध में नहीं है, लेकिन बोर्ड के द्वारा जो नाम काटे गए है हमने पहले भी मांग रखी थी कि कैंट इलेक्ट्रोल रुल 10 सी में रेसिडेंसी घर है सबके पास हाउस नंबर आंवटन है उसमें ऑर्डिनरी साधारण घर जोड़ना है हमारी आप से मांग है कि कैंट इलेक्ट्रोल रुल में संशोधन किया जाए एवं हमारी मांग है कि 25 हजार मतदाताओं के नाम जोड़े जाए उसके बाद केंट बोर्ड के चुनाव कराया जाए।
जबलपुर केंट छावनी में पहले सभी घरों का टैक्स 3 साल में एसिसमेंट होता था लेकिन जब से पार्षद कार्यकाल खत्म हुआ है केंट बोर्ड के द्वारा हर साल एसिसमेंट किया जा रहा है, टैक्स बढ़ाया जा रहा है, एवं पूर्ण में जो ब्याज एवं नोटिस फीस माफ होता था वह भी माफ नहीं हो रहा है, हमारी मांग है ब्याज एवं नोटिस फीस माफ की जाए और हर साल वाला एसिसमेंट बंद किया जाए एवं पूर्व में जो 3 साल वाला एसिसमेंट था उसको फिर से चालू किया जाए इससे जनता को काफी राहत मिलेगी।



