जब ऊर्जा मंत्री ने किया तकनीकी कर्मियों के भोजन

जबलपुर दर्पण। जब विद्युत कंपनियों के तकनीकी कार्मिकों के साथ मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने परम्परागत पत्तल व दोने में साथ मिल कर सहभोज किया और साथ में गर्मी के इस मौसम में आम का पनहा और छाछ परोसी गई, तब तकनीकी कार्मिकों के चेहरे का एक अद्भुत भाव देखा गया। ऊर्जा मंत्री ने भोजन करते हुए तकनीकी कर्मियों से उनकी मैदानी कठिनाईयों के बारे में बात करते रहे। इस दौरान तकनीकी कर्मियों को पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि उनका मुखिया उनके साथ उनकी शैली में भोजन कर रहे हैं और सुख-दुख बांट रहे हैं। यह दृश्य थामध्यप्रदेशकी समस्त विद्युत कंपनियों के अभियंताओं व कार्मिकों के ‘आत्मनिरीक्षण’पर केन्द्रित तीन दिवसीय ‘मंथन-2022’ के उद्घाटन दिवस पर तरंग प्रेक्षागृह में मध्यान्ह भोजन के अवसर का। श्री तोमर ने इस दौरान तकनीकी कार्मिकों की मूलभत सुविधाओं, सुझावों एवं विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़-सुगम बनाने की दिशा में विस्तृत चर्चा की।


