महिलाओं के प्रति महिलाओं को सशक्वत बनाना

जबलपुर दर्पण । ये दिवस महिलाओं के सम्मान के लिए भी समर्पित है,ये दिवस महिलाओं के प्रति महिलाओं को सशक्वत बनाने के लिए भी मनाया जाता है।अंतराष्टीय महीला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।इस दिन महिलाओं की सामाजिक,आर्थिक और सांस्क्रतिक उपलब्धियों का सम्मान करने का उत्सव मनाया जाता है। यह दिन लैंगिंक समानता, महिलाओं के समान अधिकार ,महिलाओं के खिलाफ हिंसा और र्दुव्यवहार और प्रजनन अधिकारों जैसे जरूरी विषयों पर के़न्द्रित है। यह दिन सभी प्रकार की महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है।इसी उद्देश्य का प्रतिपालन करते हुए वी.शाईन फाउन्डेशन ने गत दिवस जे. डी. ए. काम्प्लेक्स,मदन महल स्थित कार्यालय में ” NGO ” की राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाली धारियां जी के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का आयोजन किया गया। जिसमें कल्पना वासनिक जी, वंदना गायकवाड़ जी, आस्था दिक्षित जी, चेतना मुवेल, गीता कुमार, नमिता शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए एवं चेतना मुएल जी ने महिलाओं के जीवन से जुड़ी निर्मलता कोमलता, भावनात्मकता वह संघर्षों से भरी हुई कविताओं और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी एवं अपना योगदान प्रदान किया जिसमें “NGO” के माजी सचिव शानू प्रधान, सचिव आकांशा सोंकेर, श्रेया प्रधान, उपस्थिति रही।



