नैनो उर्वरक विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुल पति डाॅ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्य आतिथ्य मेंने नौ उर्वरक उपयोग विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन, इंडियन फारमर्स फर्टि लाइजर को आप रेटिव लिमिटेड (इफको) एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जबलपुर के संयुक्त तत्वा धान में गुरूवार को कबीर वेयर हाऊस, ग्राम पठरा उमरिया, तहसील पनागर, जिला जबलपुर में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि इफको के द्वारा उर्वरक क्षेत्र किए जार हे नवीन तम प्रयासों को सराहा गया, साथ ही नैनो उर्वरकों के उपयोग को भी बढ़ावा देने हेतु किसानों को समझा इश दी गई। किसानों की कृषि कार्य में लगने वाली लागत कम करने के साथ ही खेती किसानी में कृषक सतत विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के सतत् संपर्क में रह कर समस्याओं का समाधान प्राप्त कर लागत में कमी ला सकतेहैं, एवं अच्छा लाभ प्राप्त कर सकतेहैं।
इसके साथ ही कार्य क्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जे. एस. मिश्रा निदेशक खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर ने कहा कि किसानों को नई तकनीकी के साथ जुड़ना होगा, ने नौत कनीक के अंतर्गत आने वाले उर्वर कलागत कम करने एवं लाभ की दृष्टिकोण से उपयुक्त हैं। साथ ही आपने कहा कि खरपतवार का समुचित प्रबंधन कैसे करें इस हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ किसानों को निरंतर संपर्क से ही मिल सकता है। इफको के मुख्य प्रबंधक विपणन श्री आर.के.राठौर द्वारा ने नौतरल यूरिया की विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं हाल ही में भारत सरकार द्वारा मान्यता दिए गए, नैनो डी एपी के भी उपयोग को किसानों के बीच उपयोग विधि एवं उसके गुणों के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया।खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.पी. के. सिंह के द्वारा किसानों को जबलपुर क्षेत्र के 1400 एकड़ मेंड्रोन द्वारा होर हे नैनो यूरिया के छिड़काव की जानकारी साझा की गई एवं किसानों को नैनो यूरिया के उपयोग हेतु सलाह भी दी गई, साथ ही उत्तम परिणामों को भी साझा किया गया। फसलों में खरपतवार नियंत्रण हेतु विभिन्नविधियां एवं उपायों को बताया गया।
कुलपति डाॅ. मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रगतिशील किसानों का सम्मान स्वरूप स्प्रेपम्प वितरित किये गये एवं नैनो यूरिया उपयोग संगोष्ठी में विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, साथ ही किसानों के द्वारा भ्रमण कर जानकारी ली गई।जिस में डीकंपोजर, इफको के विभिन्न उत्पाद, सब्जी वर्गीय फसलों की नर्सरीके पौधें, बूम स्प्रेयर, जार टेस्ट आदि की जानकारी प्रदर्शनी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. राजेश कुमार मिश्रा, मुख्य प्रबंधक प्रक्षेत्र इफको जबलपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शेखर सिंह बघेल ने मिट्टी की गुणवत्ता बनाये रखने एवं पोषक तत्वों की बेहतर उपयोग हेतु नेनौ उर्वरकों की खेती में उपयोग करने की सलाह किसानों को दी। श्रीरितेश याद वरितेश नर्सरी द्वारा उन्नत नर्सरी तकनीक विषय पर विस्तार से बताया।
इस दौरान किसान कल्याणत था कृषि विकास विभाग के उपसंचालक श्री रवि अमरवंशी, आत्मा प्रोजेक्ट डायरेक्टर डाॅ. सुशील कुमार निगम, संयुक्त संचालक कृषि जबलपुर संभागश्री के. एस.नेताम, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. ए.के. सिंह, वैज्ञानिक डाॅ. यतिराज खरे, इफको अधिकारी श्री आर.के.एस.राठौर, मुख्य प्रबंधक विपणन इफको भोपाल, श्री आर.के.मिश्रा, मुख्य प्रबंधक प्रक्षेत्र जबलपुर आदि मंचासीन रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सागर पाटीदार, इफको जबलपुर, श्री सहदेव शर्माइफ को बाजार पनागर एवं अन्य की उल्लेखनीय भूमिका रही। प्रगतिशील किसान नीलेश पटेल ग्राम उड़ना, श्री अनिल झारिया ग्राम खेरी के अलावा बड़ी संख्या में पनागर विकास खंड के पुरूष एवं महिला कृषकों की उपस्थिति रही।



