प्लास्टिक प्रदूषण हमारे परिस्थिति की तंत्र को बहुत तेजी से कर रहे दूषित

जबलपुर दर्पण। प्लास्टिक प्रदूषण मानव जाति के लिए बेहद घातक सिध्द होता है वर्तमान में प्लास्टिक का उपयोग लगभग हर घर मे किसी ना किसी रूप में किया जाता है । हमारे पर्यावरण मे फैला प्लास्टिक निर्मित कचरा ही प्लास्टिक प्रदूषण कहलाता है । इसी सन्दर्भ मे गत दिवस वी. शाईन फाउंडेशन के सदस्यों ने घरों से निकला हुआ व्यर्थ प्लास्टिक एकत्रित कर उसे पुन: उत्पादन के लिए (रीसाइक्लिंग) के लिए भेजा । यह कार्य वी. शाईन फाउंडेशन की अध्यक्ष वैशाली धारिया जी के नेतृत्व में मदन महल जे. डी.ए. कॉमप्लेक्स स्थित कार्यालय मे संपन्न किया गया। जिसमे N.G.O. के सदस्य कल्पना वासनिक,वंदना गायकवाड़,नमिता शर्मा,विभा तिवारी,राखी चंचोन्दीया,उषा तोमर आदि सदस्य उपस्थित थे ।



