अंरर्राष्ट्रीय दर्पण

समान नागरिक संहिता पर सुझाव मांगने की डेडलाइन बढी़

लॉ कमीशन ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर आम लोगों से राय लेने`के लिए दो सप्ताह का विस्तार देने का निर्णय लिया है.समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर जनता की राय देने की समय सीमा को लॉ कमीशन ने बढ़ा दिया है. शुक्रवार को इसकी डेडलाइन खत्म हो रही है. इस बीच विधि आयोग ने इसकी तारीख 28 जुलाई तक कर दी है. 14 जून को यूसीसी पर संगठनों और जनता से प्रतिक्रियाएं मांगी थीं. 

लॉ कमीशन ने कहा है कि यूसीसी के विषय पर जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया और अपनी टिप्पणियां प्रस्तुत करने के लिए समय के विस्तार के संबंध में विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त कई अनुरोधों को देखते हुए, विधि आयोग ने इसके लिए दो सप्ताह का विस्तार देने का निर्णय लिया है. एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति, संस्था या संगठन 28 जुलाई तक आयोग की वेबसाइट पर यूसीसी पर टिप्पणियां दे सकता है.

*लॉ कमीशन को मिली 50 लाख से ज्यादा प्रतिक्रियाएं-प्रतिक्रियाएं दाखिल करने की एक महीने की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई, जिसके बाद इसे बढ़ा दिया गया. गुरुवार तक विधि आयोग को 50 लाख से भी ज्यादा सुझाव ऑनलाइन माध्यम से मिल चुके थे. ऑनलाइन व्यूज के अलावा आयोग के पास हार्ड कॉपी में भी कई प्रतिक्रियाएं आईं.

 वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं मिलने के अलावा आयोग को हार्ड कॉपी भी मिली हैं. साथ ही समय सीमा खत्म होते होते इनकी संख्या कहीं ज्यादा होने वाली है.वहीं, कुछ संगठनों ने यूसीसी पर व्यक्तिगत सुनवाई की मांग करते हुए कानून पैनल से संपर्क किया है. सूत्रों ने कहा कि प्रतिक्रियाओं की जांच करते हुए संगठनों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए आमंत्रित करने पर निर्णय लिया जाएगा. 14 जून को विधि आयोग ने सार्वजनिक और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों सहित हितधारकों से विचार मांगकर यूसीसी पर एक नई परामर्श प्रक्रिया शुरू की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88