शहर के युवा कलाकारों की बेमिसाल पेशकश ” दुनिया जहानो से”

सुमधुर गीतों का वीडियो एलबम लॉन्च
जबलपुर दर्पण। शहर के युवा कलाकारों ने ड्रिजलिंग स्टार फिल्म्स के बैनर तले गीतों की सुमधुर प्रस्तुति ‘कंगन’ के बाद ‘दुनिया जहानों से’ लॉन्च किया है। इस वीडियो ने भी यू-ट्यूब से लेकर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर धूम मचा रखी है। ‘कंगन’ की अशातीत सफलता के बाद ‘दुनिया जहानों से’ नाम का यह वीडियो एलबम इन दिनों युवाओं के साथ-साथ हर संगीत प्रेमी को खासा पसंद आ रहा है। इस एलबम की खासियत ये है कि इसे शहर की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच जबलपुर के युवा मॉडल्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ‘दुनिया जहानों से’ के डायरेक्टर और निर्देशक नवाज अंसारी ने बताया कि उनकी टीम के सभी कलाकार 22 से 26 वर्ष की उम्र के हैं। 24 वर्ष के श्री अंसारी ने बताया की ड्रिजलिंग स्टार फिल्म्स के बैनर तले टीम में सभी सदस्यों ने पूरी मेहनत और लगन के साथ वीडियो शूट किया है, जिसका नतीजा ये है कि देशभर में इसे पसंद किया जा रहा है। ‘दुनिया जहानों से’ एलबम वीडियो की सफलता ने जबलपुर का नाम संगीत कला के क्षेत्र में रोशन तो किया ही है, साथ ही साथ शहर के युवा कलाकारों को अब देश और विश्व मंचों पर जाने की राह भी मिल गई है। ‘दुनिया जहानों से’ को तैयार करने में डायरेक्टर नवाज अंसारी ने बताया कि एलबम में गायक श्रेया शुक्ला, संगीत और संगीतकार मिन्हाज हशमत, लिरिक्स अफज़ाल रहमानी, सहयोगी डायरेक्टर इंतेखाब आलम की खास भूमिका है।



