जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 132 जयंती अ.जा./अ.ज.जा. परिसंघ के पदाधिकारियों द्वारा ने मनाई

जबलपुर दर्पध। अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ जबलपुर के तत्वाधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती का आयोजन डा. अंबेडकर चौक तहसीली कार्यालय के पास आयोजित हुआ जिसमें परिसंघ के पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया । पंडाल में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू विधायक लखन घनघोरिया विधायक विनय सक्सेना नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज भूतपूर्व विधायक शरद जैन एवं अनेक अनेक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पंडाल में आकर बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर परिसंघ के पदाधिकारियों को संबोधित किया। आज के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया, जिलाध्यक्ष राजेंद्र कापसे, जिलामहासचिव मुक्तेश्वर राव नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जय केवट, अनिल धनगर, सुखदीन कटारे, जगदीश प्रसाद नन्हेट, किशोरी लाल बढ़ेल, श्रीमती ममता मलिक, गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के संभागीय अध्यक्ष किशोरीलाल भलावी ,गया प्रसाद धुर्वे ,डॉ.राजकुमारी बंसल ,सुरेश लखेरा ,राजेश झारिया,उमेश वर्षे, राजकुमार बरसे, आनंद मेश्राम, धर्मेंद्र सतनामी, उदयभान ओमप्रकाश, जगदीश चौहटेल, संजय झारिया आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page