हनुमान जी की महाआरती के साथ किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। श्री सार्वजनिक हनुमान मंदिर शांति नगर, व्हीकल मोड, रांची मैं समाजसेवी महेश चौधरी जी के नेतृत्व में हनुमान जी की महा आरती की गई, जिसके बाद आए हुए जनप्रतिनिधियों भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेंद्र चौधरी का साल श्रीफल वा हनुमान जी की फोटो के साथ सम्मान किया गया, सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया, क्षेत्रीय माताएं बहने आरती के समय मंदिर प्रांगण में मौजूद रही, इस अवसर पर मंदिर पुजारी भवानी प्रसाद तिवारी, अध्यक्ष राम दत्त शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी महेश चौधरी, मास्टर चौधरी, गौरव भार्गव, अशोक त्रिपाठी, यशवंत त्रिपाठी, दीपक सोनी, अनीता रंगडालें।



