जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

झारिया कल्याण संघ ने किया स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जबलपुर दर्पण। झारिया कल्याण संघ जबलपुर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नर्मदा पब्लिक स्कूल करमेता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्री सत्येंद्र चौबे (गुड्डा ) थे। शिविर में डॉ.अश्वनी कुमार त्रिवेदी डेंटल सर्जन, डॉ. विवेक जैन एम.डी .पी.एच.डी (कंसलटेंट जनरल फिजिशियन) डॉ. वीरेंद्र साहू (बी.एच.एम.एस. सी.सी.एच), डॉ. सचिन बुधौलिया( पैथोलॉजिस्ट), डॉ. श्रीकांत साहू (जनरल फिजिशियन), डॉ रिषि उपाध्याय (जनरल फिजिशियन) ने अपनी सेवाएं दी साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर देवजी नेत्रालय दादा वीरेंद्र पुरी जी नेत्र संस्थान डॉ वीरेंद्र सिंह जी की टीम द्वारा किया गया। संतोष झारिया ने बताया स्वास्थ्य शिविर में लगभग ढाई सौ लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस कार्यक्रम के संयोजन में श्री संतोष झारिया और श्रीमती राधा झारिया ने अपनी महती भूमिका अदा की तथा समाज के वरिष्ठ जन डॉ. एन. पी. झारिया ,बेनी प्रसाद झारिया, देवेंद्र झारिया , मथुरा प्रसाद झारिया, तीरथ सिंह पवार ,भगवत प्रसाद झारिया, लाली बाई झारिया, कीर्ति झारिया झारिया, हरि मेहरा ,नीरजा विश्वकर्मा, संध्या त्रिपाठी, दीपमाला बर्मन ,साधना प्रजापति, मनु विश्वकर्मा आदि सभी लोगों के द्वारा अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page