डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

संयुक्त आयुक्त सहकारिता ने नियुक्ति पत्र सौंप कर किया सम्मान

सहकारिता जिला कोर कमेटी में सहकारी नेताओ का मनोनयन हुआ,

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक श्री अशोक सिंघई की अनुशंसा पर जिले के प्रभारी मंत्री मनांनीय गोपाल भार्गव जी के अनुमोदन अनुसार जिला कलेक्टर द्वारा विगत दिवस जारी एक पत्र के माध्यम से । भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संभागीय सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश दीक्षित, महानगर जिला संयोजक हरिओम शर्मा,ग्रामीण जिला संयोजक शरद जैन को सहकारिता की जिला प्रशासनिक कोर कमेटी में सदस्य मनोनीत किया है । आज सहकारिता विभाग कार्यालय सिविक सेंटर में संयुक्त आयुक्त सहकारिता पीके सिद्धार्थ द्वारा इन नेताओं को नियुक्ति पत्र सौपते हुए कहा माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के मार्गदर्शन में पूरे भारतवर्ष में एक सी नियमावली बन गयी है और प्रदेश में लागू कर दी गई है । इस अवसर पर प्रदेश सहसंयोजक अशोक सिंघई ने मुख्यातिथि की आसंदी से अपने उदबोधन में कहा भारत के पहले केंद्रीय सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह ने सहकारिता को नवीन क्षेत्रो में पहुंचाने भरसक कोशिश कर रहे हैं नवाचार के लिए इन समितियों का गठन किया गया है जिनके माध्यम से सहकारिता आंदोलन का विस्तार होगा । प्रशांत कौरव प्रभारी सहायक आयुक्त ने तीनो सदस्यों का पुष्पहारों से स्वागत । इस अवसर पर महानगर सहसंयोजक राजेन्द्र चौधरी,कार्यालय मंत्री रामजी यादव,दीपक विश्वकर्मा, दुर्गेश शाह,पुरषोत्तम गुप्ता, सौरभ जैन, विनीत सोनी,सीनियर ऑडिटर टी आर चौधरी, ममता यादव,आलोक दुबे उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88