कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस में बेतहाशा भारी उछाल होने पर कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश बंद का किया आवाहन

बंद का शहर में दिखा असर

 कटनीदर्पण ।  पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी बेहद परेशान है। गरीब आदमी को अपने परिवार के पालन-पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी सरकार गहरी नींद में सो रही है। सरकार केवल अडानी और अंबानी की है। उसे मध्यम वर्गीय और गरीब आदमी से कोई सरोकार नहीं है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया ।कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश बंद का आवाहन किया गया था,। जिसके तहत कटनी में भी बंद कराया गया है। कांग्रेस के द्वारा पूरे शहर में रैली निकालकर बंद का आवाहन किया जा रहा है। इस दौरान कटनी जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिथलेश जैन एडवोकेट एवं कटनी जिला (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठा. गुमान सिंह, बड़वारा विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह (बसंत सिंह), कटनी के पूर्व विधायक चंद्रदर्शन गौड़, सुनील मिश्रा, पूर्व महापौर विजेन्द्र मिश्र (राजा भैया), श्रीमती राजकुमारी जैन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौड़, रमाकांत पाठक, करण सिंह चैहान, विजय पटेल, कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी, ब्लाॅक अध्यक्ष रमेश सोनी, इश्त्यिाक अहमद, नगर निगम के निवृत्तमान नेता प्रतिपक्ष मौसूफ अहमद बिट्टू, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षित, महिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती माया चौधरी, कार्यवाहक जिला (शहर) अध्यक्ष श्रीमती निशा मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, गुड्डू दुबे ,एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष अंशु मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश जैन (कक्का), शिव कुमार यादव, माधवनगर उद्योग संध के अध्यक्ष झम्मटमल ठारवानी, पूर्व महापौर प्रत्याशी चीनी चेलानी,  निवृत्तमान वरिष्ठ पार्षद राज किशोर यादव, राजेश जाटव, मनोज गुप्ता, श्रीमती रजनी सोनी, श्रीमती हेमा शर्मा, कांग्रेस के सभी प्रकोष्टों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की उपस्थित रही। , कांग्रेस जनों नें कटनी की आम जनता से अपील की है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के आहवान पर शनिवार को दोपहर 2-00 बजे तक मध्य प्रदेश बंद के अंतर्गत् कटनी बंद का भी आह्वान किया ! समस्त कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से अपील की है कि पेट्रोल, डीज व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों एवं मंहगाई के विरोध में स्वेच्छा से अपनी दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रखे । शनिवार को सुबह ठीक 8 बजे सभी कांग्रेसजन कटनी रेल्वे स्टेशन के बाहर राजीव गांधी  शापिंग काम्प्लेक्स के पास चैराहे पर इकट्ठा हों नगर भ्रमण कर सभी व्यापारियों एवं दुकानों से अपनी-अपनी दुकान व प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की! बढ़ती कीमतों की वृद्धि के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद कराकर आम जनों नें सहयोग प्रदान किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88