सुप्रसिद्ध गायिका इशिता विश्वकर्मा और तेजल विश्वकर्मा का पहला गाना ओ मेरी माई एस एम डब्लु फ़िल्म प्रोडक्शन चैनल में हुआ रिली

जबलपुर दर्पण । इशिता विश्वकर्मा और तेजल विश्वकर्मा का पहला गाना हुआ रिलीज़ ।मातृ दिवस के सुनहरे मौके पे सारेगामापा की विजेता और इंडियाज़ गोट टेलेंट अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली इशिता विश्वकर्मा और उनकी मम्मी तेजल विश्वकर्मा का गाना रिलीज़ हुआ जो कि दोनों का सांथ में गाया हुआ पहला गाना है । ओ मेरी माई.. गाना के यूट्यूब चैनल पे रिलीज़ किया गया है। इस गाने के बोल लिखे और स्वरबद्ध किये गए हैं श्री एस आर डेहरिया जी द्वारा, निर्माता श्रीमती एन डेहरिया हैं,म्यूजिक प्रोडक्शन राजू राव जी ने किया, ऑडियो रिकॉर्डिंग सोनोटेक स्टूडियो एवं वीडियो सचिन स्टूडियो जबलपुर में की गई, आर्टिस्ट एवं प्रोमोशन का काम श्री आसिफ़ ख़ान तमन्ना इवेंट्स के माध्यम से किया गया है। मातृदिवस में माँ के लिए इशिता की तरफ से ये गाना एक भेंट भी है क्यों कि वो माँ को ही अपना परम आदर्श मानती हैं । तेजल जी ने न सिर्फ इशिता को गाना सिखाया बल्कि हर एक मोड़ पे हर एक कदम पे उसका साहस बढ़ाया और सांथ दिया माँ और बेटी के पवित्र रिश्ते पे ही आधारित है ये गाना ओ मेरी माई.. मातृदिवस की आप सभी को बधाई और पूरी टीम का धन्यवाद एस एम डब्लु फ़िल्म प्रोडक्शन आगे भी ऐसे गाने लाता रहेगा



